मदन लाल साहू बने भारतीय किसान यूनियन के गरियाबंद जिला अध्यक्ष, छुट्टी कारण 14 नवंबर से धान खरीदी शुरु व 3286 रु समर्थन मूल्य देने की मांग

Madan Lal Sahu becomes the Gariaband district president of Bharatiya Kisan Union, due to holiday, paddy procurement starts from November 14 and demand for support price of Rs 3286.

मदन लाल साहू बने भारतीय किसान यूनियन के गरियाबंद जिला अध्यक्ष, छुट्टी कारण 14 नवंबर से धान खरीदी शुरु व 3286 रु समर्थन मूल्य देने की मांग

गरियाबंद : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला कमेटी का आवश्यक बैठक प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही के विशेष उपस्थिति में किया गया. जिसमें गरियाबंद जिला कमेटी का पुनर्गठन किया  गया.
इस बैठक में मदन लाल साहू को जिला अध्यक्ष, सोहन लाल साहू को उपाध्यक्ष, श्रीमती भारती साहू  को महिला उपाध्यक्ष, योगेंद्र साहू को महासचिव, अर्जुन नागेश को सचिव, श्रीमती संतोषी साहू को महिला सचिव, उत्तम कुमार साहू को कोषाध्यक्ष और ललित कुमार साहू को संगठनमंत्री मनोनीत किया गया. और कार्यकारिणी सदस्य दामोदर सोरी देवभोग, गुलाब कोमर्रा छुरा, कमल ध्रुव खैरझिटी, डायमंड साहू गरियाबंद, नंदू ध्रुव, होरिलाल साहू, कोमन लाल, मनोज कुमार, शेषनारायण चंद्राकर, रेखराम साहू, नरेश साहू और चेतन तारक को सदस्य बनाये गए. 
इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा  पारित बिना किसान किताब के रजिस्ट्री करने की निर्णय का निंदा की गई. इससे भू माफिया सक्रिय होंगे और किसानों के साथ धोखाधड़ी बढ़ेगी. बिजली बिल हाफ योजना चालू किया जाना चाहिए और बढी हुई बिजली की दामों को वापस लेना चाहिए. किसान के खेत को इकाई मानकर कीट प्रकोप एवं बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का मुआवजा दिया जाए. 15 और 16 नवंबर छुट्टी है इसलिए 14 नवंबर से धान खरीदी की जाए और समर्थन मूल्य 3286/- प्रति क्विंटल दिया जाए. सहित किसान अपनी विभिन्न मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे.
बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी 26 नवंबर को किसान आंदोलन के पांच साल पूरा होने के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर किसानों जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जायेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t