राजधानी के प्लांट में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से दो मजदूरों पर गिरा खौलता हुआ लोहा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा हडकंप, परिजनों ने किया हंगामा
Major accident in the capital's plant, boiling iron fell on two workers due to the collapse of a crane, painful death on the spot, commotion ensued, family members created a ruckus
रायपुर : रायपुर के सिलतरा स्थित हिंदुस्तान कॉइल लिमिटेड फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. यहां क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. क्रेन गिरने से ऑपरेटर जितेंद्र श्रीवास और सोनू राय दोनों ऑपरेटर के शव हजारों टन लोहे में दब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड फैक्ट्री का है. बताया जा रहा है कि रात को हुआ है. हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम और पुलिस प्रशासन ने मलबा हटाने में जुटे. इधर हादसे को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा करना शुरु कर दिया.
परिजनों का आरोप है कि उन्हें प्रबंधन द्वारा दोनों की मौत की खबर नहीं दी गई. बल्कि साथी कर्मचारियों ने हादसे की खबर दी. रात 2 बजे तक परिजनों को मृतकों को देखने नहीं दिया गया. देर रात तक मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ मलवा हटाने में जुटी थी.
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शनिवार देर रात धरसीवाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सिलतरा में हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड में हुआ. उन्होंने बताया कि रात की शिफ्ट में काम कर रहे क्रेन ऑपरेटर सोमू राय उम्र 30 साल और जितेंद्र श्रीवास उम्र 32 साल की मौत हो गई. बता दें कि हिंदुस्तान कॉइल लिमिटेड कंपनी लोहे की प्लेट, एंगल और ब्लेड बनाने का काम करती है.
स्टील निर्माण के दौरान भट्ठी से पिघला हुआ स्लैग उनके ऊपर गिर गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. राय बिहार के आरा के रहने वाले थे. जबकि श्रीवास जांजगीर-चांपा के रहने वाले थे. अधिकारी ने बताया कि हादसे में हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की आगे की जांच जारी है.
CSP अमन झा ने बताया कि हादसा किस वजह से हुआ यह जांच का विषय है. दो लोगों की मौत हुई है. इधर पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



