छत्तीसगढ़ में आदमखोर तेंदुआ, बाजार से लौट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर ही मौत, जंगल में मिली लाश, फैली सनसनी

Man eating leopard in Chhattisgarh leopard attacked a villager returning from the market death on the spot dead body found in the forest sensation spread

छत्तीसगढ़ में आदमखोर तेंदुआ, बाजार से लौट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर ही मौत, जंगल में मिली लाश, फैली सनसनी

कांकेर : कांकेर जिले के कोदागांव गांव में बुधवार शाम तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई. साप्ताहिक बाजार से अकेले लौट रहे ग्रामीण द्वारका भोयर पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया. इसके बाद उसे घसीटते हुए सड़क से 200 मीटर अंदर झाड़ियों में ले गया.
कांकेर के कोदागांव में युवक बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था. रास्ते में वह सड़क किनारे आराम करने रुका. तभी अचानक पहाड़ियों से एक तेंदुआ आया और युवक पर हमला कर दिया. तेंदुआ उसे 200 मीटर तक घसीटते हुए जंगल में ले गया और वहीं उसे मार डाला. अगले दिन जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार और गाँव के लोग उसे ढूंढने निकले. सड़क पर खून के धब्बे और युवक के कपड़े मिले. आगे बढ़ने पर झाड़ियों में युवक का शव बुरी हालत में मिला. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया.
घटना के कुछ देर बाद लोग वहां पहुंचे और तलाशी लेने पर जगह-जगह खून के धब्बे दिखे और झाड़ियों में ग्रामीण की लाश मिली. खबर मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
रेंजर अब्दुल रहमान खान ने बताया ग्रामीण के शरीर में कई जगह गहरे जख्म हैं. जो किसी जंगली जानवर के हैं. इलाके में तेंदुआ भी है. जिसके हमले की आशंका है. मामला तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल वन विभाग की टीम गस्त कर रही है.
मृतक की बहन ने बताया, मेरा भाई बाजार से शाम तक लौटने वाला था लेकिन वो आया ही नहीं, अगले दिन सुबह हमें उसकी लाश मिली.
कांकेर में तेंदुए, भालू और हाथी का आतंक आए दिन देखने को मिलता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है. फिलहाल वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
बता दें कि हाल ही में धमतरी में तेंदुए के हमले से बुजुर्ग महिला सुखबती कमार उम्र 65 साल की मौत हो गई थी. आदमखोर तेंदुआ घर पर सो रही बुजुर्ग महिला को आधी रात उठाकर करीब 50 मीटर तक घसीटकर जंगल की तरफ ले गया था. और मार दिया. डीएफओ कृष्ण यादव ने बताया कि तेंदुए का मूवमेंट और निगरानी के लिए 5 ट्रैप कैमरा लगाया जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI