फिंगेश्वर के वार्ड क्रमांक 8 के भाजपा कार्यकर्ता मंथिर साहू ने पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल के सामने कांग्रेस का थामा दामन, नगर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
Manthir Sahu, a BJP worker from Ward No. 8 of Fingeshwa, joined the Congress party in the presence of former minister Amitesh Shukla, increasing political activity in the city.
गरियाबंद : नगर की राजनीति में उस वक्त नई हलचल देखने को मिली जब युवा भाजपा कार्यकर्ता मंथिर साहू ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल के हाथों कांग्रेस का गमछा पहनकर आधिकारिक रुप से कांग्रेस का दामन थाम लिया. इस कदम से न सिर्फ स्थानीय सियासी समीकरण बदले हैं. बल्कि आगामी चुनावों को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है.
नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 8 के युवा कार्यकर्ता मंथिर साहू ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया. प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल के फिंगेश्वर प्रवास के दौरान उनकी मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
इस मौके पर युवा कार्यकर्ता मंथिर साहू ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित थे. जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता,किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के हित में काम करती आई है. इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए वे अब कांग्रेस के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे.
उपस्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी में मंथिर साहू का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा.
मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने कहा,“यह सिर्फ एक व्यक्ति का प्रवेश नहीं है. बल्कि जनता के भरोसे का प्रतीक है. आने वाले समय में और भी लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ेंगे. उक्त मौके पर कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश बंछोर, जिला महामंत्री कमल यदू, मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू, हरिशंकर श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी टिकेश साहू, सेक्टर अध्यक्ष मनोज सोनवानी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव, थनेश्वर बंजारे,चिमनलाल साहू, डोमार ध्रुव, लखन ध्रुव, वासुदेव यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



