सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत पर बड़ा एक्शन!, यौन उत्पीड़न के आरोप और आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड

Major action taken on the complaint of the sub-inspector's wife! IPS Ratan Lal Dangi suspended after allegations of sexual harassment and objectionable photos went viral.

सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत पर बड़ा एक्शन!, यौन उत्पीड़न के आरोप और आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड

रायपुर : रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ कार्रवाई की है. रतनलाल डांगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले SI की पत्नी ने डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया था. इसी मामले में यह कार्रवाई की गई है. गुरुवार को शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है.
आईजी के पद से हटाया था
यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए रतनलाल डांगी को IG के पद से हटा दिया था. अब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. आदेश के मुताबिक निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय नया रायपुर पुलिस मुख्यालय तय किया गया है. निलंबन की अवधि के दौरान डांगी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं.
विभाग ने उठाया सख्त कदम
सोशल मीडिया में वायरल हुए आपत्तिजनक फोटो और लगातार उठ रहे सवालों के बाद बड़ा फैसला लिया गया है. छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी का आचरण उनके पद के अनुरूप नहीं पाया गया और इससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है. नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया है.
2003 बैच के अधिकारी
रतनलाल डांगी 2003 के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है. सब इंस्पेक्टर की महिला ने डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. जिसके बाद उसने खिलाफ जांच शुरु की गई थी.
क्या था महिला का आरोप
आईपीएस रतनलाल डांगी पर एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि डांगी ने 2017 से 2024 तक उसका शोषण किया और उसके पति की पोस्टिंग के लिए उस पर दबाव डाला. डांगी कई जिलों के एसपी भी रह चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB