फेसबुक में दोस्ती कर शादी का झांसा देकर किराए के मकान में दैहिक शोषण, फरार आरोपी आशीष अहमदाबाद से गिरफ्तार पहुंचा रायपुर सेंट्रल जेल
After befriending a woman on Facebook and promising to marry her, he sexually exploited her in a rented house. The absconding accused Ashish was arrested from Ahmedabad and taken to Raipur Central Jail.
रायपुर : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आशीष मसीह उम्र 25 साल निवासी सागर, मध्यप्रदेश के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 4 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए आरोपी से हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. आरोप है कि आरोपी ने 11 मार्च से 15 मई 2025 के बीच पीड़िता के किराए के मकान में आकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन बाद में शादी से इंकार कर फरार हो गया.
इस मामले में धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. आरोपी घटना के बाद से फरार था. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की लोकेशन गुजरात के अहमदाबाद में ट्रेस की.
इसके बाद पुलिस टीम को अहमदाबाद भेजा गया, जहां घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. रायपुर लाकर पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को 25 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
आरोपी
आशीष मसीह पिता कैलाश कुमार मसीह उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 5, रामनगरी, रहली खास, थाना रहली खास जिला सागर (मध्यप्रदेश)



