मेडिकल संचालक अशोक विश्वास ने दर्द से राहत देने शिक्षिका को लगाए 2 इंजेक्शन, टीचर हो गई मौत, प्रशासन ने किया अवैध दुकान सील

Medical director Ashok Vishwas gave two injections to the teacher to give relief from pain the teacher died the administration sealed the illegal shop

मेडिकल संचालक अशोक विश्वास ने दर्द से राहत देने शिक्षिका को लगाए 2 इंजेक्शन, टीचर हो गई मौत, प्रशासन ने किया अवैध दुकान सील

बलरामपुर/कुसमी/शंकरगढ़ : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैरवपुर निवासी एक शिक्षिका पाइल्स बीमारी से पीडि़त थी. वह अपने पति के साथ बुधवार को ग्राम बचवार स्थित एक मेडिकल स्टोर में पहुंची. संचालक ने महिला को 2 इंजेक्शन लगाया. लेकिन उसकी मौत हो गई. यह मामला सामने के बाद गुरुवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल दुकान को सील कर दिया है. मामले की जांच जारी है.
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैरवपुर निवासी गायत्री मिंज उम्र 40 साल शिक्षिका थी. उसके पति लवकुश राम भी शिक्षक हैं. गायत्री पाइल्स बीमारी से पीड़ित थी. दर्द बढ़ने की वजह से बुधवार को वह अपने पति के साथ शंकरगढ़ के ग्राम बचवार स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में पहुंची.
यहां उसने संचालक अशोक विश्वास को बीमारी और दर्द के बारे में बताया. इस पर संचालक ने पाइल्स और दर्द से राहत देने की बात कहते हुए इंजेक्शन लगाने की बात कही. इस पर दंपती तैयार हो गए. फिर संचालक ने महिला को 2 इंजेक्शन लगाया. लेकिन इससे राहत मिलने की बजाय महिला की तबियत और बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गई.
उसकी हालत बिगड़ती देखकर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही शाम करीब 5:30 बजे ग्राम कोटागहना के पास शिक्षिका की मौत हो गई. इस घटना की खबर पर शंकरगढ़ पुलिस ने गुरुवार को मृतका के शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का अमला गुरुवार को सक्रिय हो गया. देर शाम को एसडीएम आनंद राम नेताम, बीएमओ, नायब तहसीलदार टिकेंद्र राणा, शंकरगढ़ थाने से पुलिसकर्मी सहित अन्य कर्मचारी लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पहुंचे. यहां जांच के बाद मेडिकल दुकान को सील कर दिया गया. मामले की जांच जारी है. अब इस मामले में परिजनों ने घटना की शिकायत शंकरगढ़ थाने में की है.
गौरतलब है कि शंकरगढ़ क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर कई मेडिकल दुकान संचालित हो रहे हैं. वहीं क्षेत्र में कई झोलाछाप डॉक्टर भी सक्रिय हैं, जिनके खिलाफ कभी जांच-कार्रवाई नहीं होती.
एसडीएम आनंद राम नेताम ने बताया कि मृतका के परिजन ने मेडिकल दुकान संचालक अशोक विश्वास पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी. मामले की प्राथमिक जांच के बाद मेडिकल दुकान को सील कर दिया गया है. अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच प्रतिवेदन उच्च कार्यालय भेजा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI