झाड़फूंक के बहाने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, नींबू फेंकने नर्सरी ले गया बैगा, जान से मारने की धमकी देकर किया अनाचार, आरोपी परमेश्वर गिरफ्तार
Minor girl raped on pretext of exorcism, Baiga took her to nursery to throw lemon, committed incest by threatening to kill her, accused Parameshwar arrested
दुर्ग/भिलाई नगर : दुर्ग जिला से झाड़़फूंक करने के बहाने दुष्कर्म करने के मामला सामने आया है. यहां बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया. बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की हालत देखकर बाहरी हवा का साया बताया फिर झाड़-फूंक का नाटक करने लगा. इसके बाद उतरन नींबू फेंकने का बहाने अपने साथ घर से दूर ले जाकर घटना को अंजाम दे दिया. आरोपी को दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरप्तार किया गया है. आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी देता रहा.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में रहनेवाली पीड़िता प्रार्थिया ने थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग बेटी का स्वास्थ्य खराब होने से 22 दिसंबर को परसबोड़़ बेमेतरा निवासी बाडू बैगा को इलाज और झाड़़फूंक कराने अपने घर ग्राम बुलाई थी. झाड़-फूंक के बाद आरोपी ने कहा कि असर पूरी तरह खत्म करने के लिए नींबू फेंकना जरुरी है. इसी बहाने वह नाबालिग लड़की को अपने साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित एक नर्सरी की तरफ ले गया. परिजनों को यह सामान्य प्रक्रिया लगने के कारण किसी ने विरोध नहीं किया. नर्सरी के भीतर ले जाकर आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया.
जिससे पीड़िता डर के कारण चुप रही. अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को बेटी ने दो दिन के बाद अपनी मां को बताया. इसके बाद परिजनों ने नंदिनी नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 345/2025 64(2)(1), 351(3) BNS, 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैग उम्र 25 साल निवासी परसबोड़़ थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. आरोपी को 25 दिसंबर को गिरप्तार कर अदालत पेश किया गया है.
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रहा था. इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास और झाड़-फूंक जैसी प्रथाओं के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि इलाज के नाम पर किसी भी तरह के अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की फौरन खबर पुलिस को दें.
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और मेडिकल जांच भी कराई गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के अपराध को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके.
आरोपी
परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैग उम्र 25 साल निवासी परसबोड़़ थाना साजा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



