NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो चालकों की दर्दनाक मौत, गैस कटर की मदद से निकाले दोनों शव
A horrific road accident on NH-43 involved a head-on collision between two trucks, resulting in the tragic death of two drivers. The bodies were recovered using a gas cutter.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के काईकछार में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक सड़क पर पलट गए. हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर काईकछार के पास दो भारी मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।.टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के चालक केबिन में बुरी तरह फंस गए. हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद काफी देर तक दोनों चालकों को ट्रकों से बाहर नहीं निकाला जा सका.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से ट्रकों में फंसे शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया गया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
.



