सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने विधायक की पोल खोलना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, पार्टी ने मनोज साहू को थमाया नोटिस

Exposing the MLA's secrets in front of Chief Minister Vishnu Dev Sai during the Sushasan Tihar programme proved costly for the BJP leader; the party issued a notice to Manoj Sahu.

सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने विधायक की पोल खोलना भाजपा नेता को पड़ा महंगा, पार्टी ने मनोज साहू को थमाया नोटिस

मनेन्द्रगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया. पार्टी जिला अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर लिखित में जवाब मांगा है. मामले को लेकर स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 21 मई) ग्राम कुशहा में ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा था, “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है.”
इस पर प्रेसवार्ता के दौरान जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है. ये सुशासन तिहार का विषय नहीं है. मामले में अब भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने मनोज साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले को लेकर स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t