शादीशुदा प्रेमी के घर पर प्रेमिका ने जमकर किया हंगामा, पहले चाकू दिखाकर धमकाया फिर थाने के बाहर काटा बवाल, इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

A girlfriend created a ruckus at her married lover's home, first threatening him with a knife and then creating a ruckus outside the police station, becoming a topic of discussion in the area.

शादीशुदा प्रेमी के घर पर प्रेमिका ने जमकर किया हंगामा, पहले चाकू दिखाकर धमकाया फिर थाने के बाहर काटा बवाल, इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला. मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट और चाकू से हमले तक पहुंच गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी.
शादीशुदा युवक दूसरी महिला के साथ रह रहा था
मिली जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र रजक उम्र 29 साल पहले से विवाहित है, लेकिन वह अपने परिवार से अलग होकर सकरी स्थित अटल आवास में दूसरी महिला साक्षी यादव उम्र 23 साल के साथ रह रहा था. दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और उनके साथ एक छोटी बच्ची भी मौजूद थी. आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती थी.
विवाद के दौरान चाकू से हमला
बताया जा रहा है कि किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाया गया.
थाने में घंटों चला ड्रामा
सकरी थाना पहुंचने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक समझाइश चलती रही. बाद में मामला कोर्ट तक पहुंचा. जहां दोनों ने स्टाम्प पेपर पर आपसी सहमति से अलग-अलग रहने का फैसला किया.
समझौते के बाद भी नहीं थमा हंगामा
सूत्रों के मुताबिक समझौते के बाद भी थाना परिसर में काफी देर तक विवाद और बहस का माहौल बना रहा. युवती के हंगामे की चर्चा इलाके में होती रही. वहीं स्थानीय लोगों के बीच युवती के शराब सेवन को लेकर भी बातें सामने आईं. हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
पूरी घटना के बाद सकरी क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग प्रेम संबंध, विवाद और थाने में चले ड्रामे को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t