बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दिल्ली में दुष्कर्म, निवेश के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी, आरोपी बोला- आरोप झूठे, कारोबारी संजय सिंह रांची से गिरफ्तार

Bilaspur BJP leader raped in Delhi, businessman arrested: 2.5 crore rupees defrauded in the name of investment, said – allegations are false, businessman Sanjay Singh arrested

बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दिल्ली में दुष्कर्म, निवेश के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी, आरोपी बोला- आरोप झूठे, कारोबारी संजय सिंह रांची से गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने दिल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर झारखंड के रांची से आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. वहीं संजय के वायरल वीडियो पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस खुद उसे वीडियो जारी कर सफाई देने का मौका दे रही है?
वीडियो में संजय ने रेप के आरोपों को झूठा बताते हुए दावा किया है कि 21 मई को पुलिस ने उसके घर दबिश देकर खुद केस की जानकारी दी थी. उसने भाजपा नेत्री पर कोलमाइंस के नाम पर 80 लाख रुपए की ठगी का उल्टा आरोप भी लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली भाजपा नेत्री ने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था. करीब 2 साल पहले उनकी पहचान संजय सिंह से हुई थी. इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश पर अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया. आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और ज्यादा कमाई का झांसा देकर महिला से निवेश कराया. इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया.
भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए सितंबर 2025 में नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दिल्ली में सेक्स किया. महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग भी करता था.
भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि कारोबारी संजय ने उनसे अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए. आरोप है कि संजय ने आरटीजीएस समेत अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने के बाद कैश में निवेश कराने का झांसा दिया.
बाद में जब भाजपा नेत्री ने अपने पैसे वापस मांगे. तब आरोपी उल्टा ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा. मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भाजपा नेत्री ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले में मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है.  पुलिस ने झारखंड के राँची से आरोपी संजय सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t