ऑनलाइन रिश्ते का खौफनाक अंजाम, शादी का झांसा देकर पहुंचा रायपुर, चिकन में नींद की गोली मिलकर युवती को किया बेहोश, कैश-जेवर लेकर आरोपी फरार
Online relationship leads to horrific outcome: Man lures woman to Raipur with promise of marriage, renders young woman unconscious after mixing sleeping pills in chicken, flees with cash and jewellery
रायपुर : रायपुर में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए दोस्ती कर युवती को ठगी और चोरी का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर युवती का भरोसा जीता। फिर घर पहुंचकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद वह नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गया. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की पहचान एक मैट्रिमोनियल एप पर आरोपी से हुई थी. युवक ने अपना नाम अभिनव सिंह बताया और खुद को दिल्ली का कारोबारी बताया. बातचीत के दौरान दोनों के बीच लगातार चैटिंग और कॉलिंग होती रही. जिससे आरोपी ने युवती का भरोसा जीत लिया.
कुछ दिनों बाद आरोपी मिलने के बहाने रायपुर पहुंचा और युवती के घर गया। दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। आरोप है कि युवक ने चिकन में नींद की गोली मिला दी. जिसे खाने के बाद युवती बेहोश हो गई.
जब युवती को होश आया तो आरोपी घर से फरार था. जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब मिले. इसके बाद पीड़िता ने खम्हारडीह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और ठगी का केस दर्ज कर लिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और मैट्रिमोनियल एप पर बनाई गई प्रोफाइल की जांच की जा रही है. साइबर टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



