पति के अफेयर का शक में विवाद, मां ने बच्चों को शराब पिलाकर दिया जहर का इंजेक्शन, पति-पत्नी की फंदे में लटकती लाश, सुसाइड नोट ने खोली पोल!
A dispute erupted over suspicions of an affair between the husband and the mother, after giving alcohol to the children, injected them with poison. The bodies of the husband and wife were found hanging from a noose, and a suicide note exposed the truth.
दुर्ग : दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ही परिवार के चार लोगों की लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. गोविंद साहू उम्र 45 साल और उनकी पत्नी चंचल साहू उम्र 40 साल के शव फंदे पर लटके मिले. जबकि उनकी बेटी दृष्टि साहू उम्र 13 साल और बेटे यशांत साहू उम्र 11 साल के शव बिस्तर पर पड़े थे.
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और घरेलू कलह बनी वजह
घटनास्थल से पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले. जिनमें से एक में पति-पत्नी दोनों की राइटिंग है. मृतिका चंचल साहू ने अपने सुसाइड नोट में अपनी शादीशुदा जिंदगी की प्रताड़ना का जिक्र किया है. उसने अपने पति गोविंद पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (दूसरी महिलाओं से संबंध) होने का गंभीर आरोप लगाया है. दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी. लेकिन शादी के कुछ साल बाद से ही उनके बीच लगातार विवाद रहने लगा था. चंचल ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने मायके वालों से माफी भी मांगी है.
सोची-समझी साजिश के तहत वारदात को दिया अंजाम
सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ है कि इस खौफनाक कदम को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी. वारदात के वक्त दोनों भारी नशे में थे और घर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं.
बच्चों की हत्या
चंचल ने पहले दोनों बच्चों को शराब पिलाई और फिर उन्हें नींद का इंजेक्शन दे दिया. जब उसे बच्चों की मौत पर शक हुआ. तो उसने रस्सी से उनका गला घोंटकर मौत पक्की कर दी.
दंपती की मौत
मृतिका के गाल पर थप्पड़ के निशान मिले हैं. जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी. इसके बाद पहले पति गोविंद फंदे पर झूला और फिर चंचल ने खुद भी फांसी लगा ली.
हंसता-खेलता परिवार हुआ खत्म
मृतक गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और उसका भिलाई में ऑफिस है. वह अपने भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहता था और हाल ही में बालाजी के दर्शन कर लौटा था. उनके दोनों बच्चे केपीएस नेहरु नगर स्कूल के छात्र थे. जिन्होंने हाल ही में अपनी अगली कक्षाओं (9वीं और 6वीं) में प्रवेश लिया था.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर के मुताबिक पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल्स, सुसाइड नोट और पड़ोसियों के बयानों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



