सुशासन तिहार शिविर में प्रोटोकॉल उल्लंघन, मंत्री ने वन विभाग के SDO को लगाया जमकर फटकार, मांगी माफ़ी, पंचायत सचिव कोमल राम साहू सस्पेंड
Protocol violation at the Good Governance Tihar camp; Minister reprimands Forest Department SDO, apologizes; Panchayat Secretary Komal Ram Sahu suspended
गरियाबंद : सुशासन तिहार शिविर में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर पंचायत सचिव पर बड़ी कार्यवाही की गई है. पोखरा में 11.5.2026 को मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूप कुमारी चौधरी और राजिम विधायक रोहित साहू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इसी दौरान मंच संचालन में सचिव से महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी का नाम छूट गया. मंच पर ही मंत्री ने नाराजगी जताई और पंचायत सचिव को जमकर फटकार लगाया विभागीय प्रोटोकॉल के पालन में चूक पाए जाने पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 का उल्लंघन माना गया.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव कोमलराम साहू, जो ग्राम पंचायत कोसमखुंटा और बोरसी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे. उन्हें छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.
शिविर में वन विभाग के SDO विकास चंद्राकर से भी चूक हुआ था SDO ने भी सांसद का नाम नही लिया. जिस पर मंत्री दयाल दास बघेल ने सांसद का नाम याद दिलाते हुए जमकर फटकार लगा था. जिसके बाद SDO विकास चंद्राकर ने अपनी गलती मानते हुए मंच से माफी भी मांगी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



