फिंगेश्वर क्षेत्र में 6 पालतू कुत्तों के साथ जंगली सुअर का शिकार, वन विभाग ने मारा छापा, एक नाबालिग समेत तीन शिकारी गिरफ्तार, चार फरार, पिकअप जब्त
Wild boar hunted with 6 pet dogs in Fingeeshwar area, Forest Department raid, three hunters including a minor arrested, four absconding, pickup seized
गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिला के राजिम क्षेत्र से वन्यजीव शिकार का मामला सामने आया है, जहां जंगल में जंगली सुवर का अवैध शिकार करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 6 पालतू कुत्तों की मदद से एक नर जंगली सुअर का शिकार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह मामला राजिम बेसिन के जंगल क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग अवैध रूप से शिकार करने पहुंचे थे. खबर मिलने पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एक नाबालिग बालक को भी पकड़ा गया है. वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे समेत एक पिकअप वाहन नम्बर CG-04-NH-0150 जब्त किया है.
मामले में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. वन विभाग के अनुसार गिरफ्तार 2 आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है. वहीं फरार 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी
भुनेश्वर देवार पिता रमेश देवार
कृष्णा देवार पिता भूपेंद्र देवार, निवासी तर्रा, तहसील राजिम, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



