धमतरी जिला में 48 घंटे में 3 आत्महत्याएं, इलाकों में पसरा मातम, ग्रामीणों ने जनजागरूकता अभियान की उठाई मांग, बढ़ती घटनाओं ने खड़े किए कई सवाल
Three suicides in 48 hours in Dhamtari district, mourning spread across the area, villagers demanded a public awareness campaign, and the increasing number of incidents raised many questions.
धमतरी/कुरुद : धमतरी जिला में पुलिस अनुविभाग कुरुद अंतर्गत मगरलोड थाना और करेली बड़ी चौकी क्षेत्र में बीते दो दिनों के भीतर तीन अलग-अलग खुदकुशी की घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल है. समाज के लोग इसे मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और सामाजिक जागरूकता की कमी से जोड़कर देख रहे हैं.
छात्र ने समझाइश के बाद उठाया आत्मघाती कदम
पहला मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम कपालफोड़ी का है. यहां 11वीं कक्षा पास कर चुके 17 साल के रामलखन साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 19 मई की सुबह दादा ने उसे पढ़ाई में ध्यान देने की समझाइश दी थी. इसके बाद वह पिता के साथ खेत में ट्रैक्टर से काम करने गया और दोपहर करीब ढाई बजे घर लौटा.
जब काफी देर तक वह खाना खाने बाहर नहीं आया. तब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा. वहां रामलखन छत के हुक पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी पर लटका मिला. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की. खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
ईंट भट्ठा मजदूर महिला ने पेड़ पर लगाई फांसी
दूसरी घटना करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम परेवाडीही की है. मृतका गीता ध्रुव उम्र 42 साल अपने पति के साथ ग्राम भेण्डरी में खेत में ईंट बनाने का काम करती थी. बताया गया कि 19 मई की रात काम की जगह से करीब 500 मीटर दूर बुधराम निषाद के खेत में बबूल के पेड़ पर उसने बिजली के तार से फांसी लगा ली. शुरुआती जांच में अत्यधिक शराब सेवन और पारिवारिक विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मानसिक तनाव से जूझ रही महिला ने भी दी जान
तीसरा मामला 21 मई को फिर ग्राम परेवाडीही से सामने आया। यहां तुलसी ध्रुव उम्र 43 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों के मुताबिक मृतका पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव और अस्वस्थता से जूझ रही थी। माना जा रहा है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया.
बढ़ती घटनाओं ने खड़े किए कई सवाल
लगातार सामने आ रही खुदकुशी की घटनाओं ने ग्रामीण समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद और नशे जैसी समस्याओं को लेकर गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. लोगों ने प्रशासन और समाजसेवी संगठनों से काउंसलिंग एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
आत्महत्या की प्रवृत्ति की असल वजह
1. डिप्रेशन और मानसिक बीमारियां: अवसाद, चिंता और बाइपोलर डिसऑर्डर आत्महत्या प्रवृत्ति से जुड़े होते हैं.
2. नशे की लत: शराब, ड्रग्स या नशे के अन्य रूप मानसिक स्थिरता को कमजोर करते हैं.
3. आर्थिक और पारिवारिक दबाव: बेरोजगारी, कर्ज, और रिश्तों में टूटन मानसिक तनाव बढ़ाते हैं.
4. अकेलापन और सामाजिक अलगाव: परिवार या दोस्तों से दूरी व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है.
आत्महत्या के संकेत जो पहचानने जरूरी हैं.
बार-बार मरने या जीने का सवाल उठाना
परिवार और दोस्तों से दूरी बनाना
नींद, भूख या दिनचर्या में अचानक बदलाव
नशे की आदत में वृद्धि
भावनात्मक रूप से अस्थिर होना
अगर ऐसे संकेत दिखें, तो तुरंत पेशेवर मदद लेना जरूरी है.
बचाव उपाय (Prevention Strategies)
1. खुलकर बात करें
परिवार, दोस्त और सहकर्मी अगर किसी को तनाव में देखें, तो उनसे संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ बात करें.
2. मानसिक स्वास्थ्य सहायता लें
काउंसलिंग, थेरेपी और दवाइयाँ मानसिक स्वास्थ्य को स्थिर करने में मदद करती हैं.
3. नशे से दूरी
नशे की आदत मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को खराब करती है। नशा मुक्ति केंद्र में समय पर इलाज जरूरी है.
4. तनाव प्रबंधन
योग, ध्यान, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली तनाव को कम करने में मददगार हैं.
5. पेशेवर रिहैब सेंटर की मदद
Veda Rehabilitation & Wellness जैसे लक्जरी रिहैब सेंटर मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के लिए आधुनिक और गोपनीय इलाज प्रदान करते हैं.
आँकड़े और तथ्य
WHO के मुताबिक, आत्महत्या की 90% घटनाएँ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी होती हैं.
भारत में 2023 में हर 8 मिनट में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की
Veda में मानसिक स्वास्थ्य सहायता लेने वाले 75% मरीजों ने 3 महीने के भीतर सकारात्मक बदलाव अनुभव किए.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q 1: आत्महत्या की प्रवृत्ति कैसे पहचानी जा सकती है?
उत्तर: बार-बार मरने की बात करना, रिश्तों से दूरी, नशे की आदत और अवसाद के लक्षण इसका संकेत हो सकते हैं.
Q 2: क्या आत्महत्या की प्रवृत्ति का इलाज संभव है?
उत्तर: हाँ, थेरेपी, काउंसलिंग, दवाइयाँ और पारिवारिक सहयोग से इसे रोका जा सकता है.
Q 3: Veda में इलाज कितना समय चलता है?
उत्तर: आमतौर पर 30-60 दिन का प्रोग्राम होता है, लेकिन यह व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है.
Q 4: क्या Veda में गोपनीयता रहती है?
उत्तर: हाँ, Veda में मरीज की पूरी जानकारी और इलाज 100% गोपनीय रखा जाता है।.
Q 5: क्या नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य का इलाज साथ में होता है?
उत्तर: हाँ, Veda में ड्यूल डायग्नोसिस ट्रीटमेंट के तहत नशे और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का इलाज साथ में होता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



