रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी, पुरानी रंजिश-विवाद में हुई हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

The mystery of the young man's body found on the railway track has been solved. The murder stemmed from an old feud and dispute. Police arrested three accused, including a minor, within 24 hours.

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी, पुरानी रंजिश-विवाद में हुई हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के वाल्टियर लाइन क्षेत्र के पास हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल दीप, अरविंद बाघ और एक नाबालिग शामिल हैं. सभी आरोपी जागृति नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद से शुरू हुई पुरानी रंजिश थी. बताया जा रहा है कि आरोपियों और मृतक पक्ष के बीच पहले से तनाव चल रहा था. जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गया.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना से दो दिन पहले मृतक अपने साथियों के साथ आरोपी कुणाल दीप के घर पहुंचा था. लेकिन उस समय आरोपी घर पर नहीं मिला था. जिसके बाद सभी लोग वापस लौट गए थे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया. घटना वाले दिन देर रात मृतक और आरोपी कुणाल दीप का आमना-सामना वाल्टियर लाइन के पास हुआ. इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरु हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई. आरोप है कि कुणाल दीप ने मृतक को रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर चाकू से हमला कर दिया.
जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक इस वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे. जिन्होंने मिलकर विशाल बाघ उर्फ बिट्टू की हत्या की. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और गंज थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और गुप्त खबर के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया. फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t