कबीरधाम में पिता-पुत्र के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, मकान में लगी आग, देखते ही देखते सारा सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस
A father-son dispute in Kabirdham escalated into a horrific fire, destroying the house and destroying all belongings. Chaos ensued, and the police began investigating.
कबीरधाम : कबीरधाम शहर के लोहारा नाका स्थित झंडा चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया. घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
पिता-पुत्र के बीच विवाद के बाद भड़की आग
मिली जानकारी के मुताबिक यह मकान हेमंत मसीह का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर के समय हेमंत मसीह और उनके बेटे साजन मसीह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के कुछ देर बाद घर में आग लग गई. आसपास के लोगों का कहना है कि गुस्से में आकर बेटे द्वारा आग लगाने की आशंका जताई जा रही है.
घर का एक भी सामान नहीं बचा
आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए. जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. आग लगने के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत का माहौल था.
जांच में सामने आएगी असल वजह
कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि झंडा चौक के पास एक कच्चे मकान में आग लगने की खबर मिली थी. शुरुआती जानकारी में पिता-पुत्र के बीच विवाद की बात सामने आई है. लेकिन आग लगने की असल वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



