खुद को तहसीलदार बताकर FB पर युवती से दोस्ती, फिर फर्जी आईडी बनाकर फोटो और मोबाइल नंबर किया वायरल, आरोपी आशुतोष गिरफ्तार
Claiming to be a tehsildar, he befriended a young woman on Facebook, then created a fake ID and made her photo and mobile number viral. Accused Ashutosh arrested.
बिलासपुर/सरकंडा : फेसबुक के जरिए खुद को तहसीलदार बताकर युवती से दोस्ती करना और बाद में उसकी तस्वीर और मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से जुर्म में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 दिसंबर को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में उसकी फेसबुक के जरिए आशुतोष उपाध्याय पिता नरेंद्र उपाध्याय 35 साल निवासी मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा से पहचान हुई थी. आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर उससे दोस्ती की और मोबाइल पर बातचीत करता रहा. कुछ समय बाद जब युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी. तो आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर परेशान करने लगा और अभद्र बातें करने लगा.
इतना ही नहीं आरोपी ने युवती की तस्वीर और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए जयंती भट्टाचार्य के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. नंबर वायरल होने पर युवती को अलग–अलग नंबरों से अश्लील कॉल आने लगे.
जिससे पीड़िता को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. युवती ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की. शिकायत मिलते ही सरकंडा पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 79, 351(2), 204 और आइटी एक्ट की धारा 67, 67 (ए), 66 (सी) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम मुलमुला पहुंचकर आरोपी आशुतोष उपाध्याय को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
आरोपी
आशुतोष उपाध्याय पिता नरेंद्र उपाध्याय 35 साल निवासी मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



