डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी साहित्य साधक सम्मान 2025 से सम्मानित, अभनपुर की बेटी सुमन साहू ने मुंबई में जीता गोल्ड और सिल्वर
Dr. Ramesh Kumar Sonsayti honored with Sahitya Sadhak Samman 2025, Abhanpur's daughter Suman Sahu won gold and silver in Mumbai.
साहित्य समाज की दशा और दिशा बदलने में सक्षम सचिव डॉक्टर अभिलाषा बेहार
डॉ रमेश कुमार सोनसायटी, को साहित्य साधक सम्मान 2025 से नवाजा गया
राजिम : पंडित सुंदरलाल शर्मा जयंती के तत्वाधान में त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम के द्वारा राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट काव्य पाठ प्रदर्शन किया. राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू अध्यक्षता डॉक्टर अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि गौरी शंकर कश्यप, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम महेश यादव, अध्यक्ष लाल साहू राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति, अध्यक्ष मकसूदन राम साहू त्रिवेणी संगम साहित्य समिति रहे.
विधायक रोहित साहू ने कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ के राजिम अंचल, मगरलोड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चमसूर, पावन धरा में जन्म लिए और देश के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में समाज सुधारक के रुप में जीवन पर्यंत काम करते हुए अपने आपको सर्वोच्च निछावर कर दिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजभाषा आयोग के सचिव डॉक्टर अभिलाषा बेहार साहित्य से समाज और देश की दशा और दिशा बदल सकती है. जिसके लिए हमारे साहित्यकारों की भूमिका सराहनीय रहता है. छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काव्य प्रतियोगिता में राजस्थान जोधपुर महाराष्ट्र से भी कवि आए हैं यह जानकर बड़ी खुशी हुई. जिस तरह से माता जी के अंग जहां-जहां गिरे वहां शक्तिपीठ बन गए ठीक उसी तरह से जहां-जहां साहित्यकार जन्म लिए वह क्षेत्र भी साहित्य के शक्तिपीठ होते हैं. जहां ब्रह्मा की तरह नए-नए सृजन करते रहते हैं.
अपने उद्बोधन के अंत में अपने पिता पद्मश्री सुरेंद्र दुबे को याद करते हुए उनकी कविता पढ़ी नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने राजिम कुंभ कल्प मेला में राजिम क्षेत्र के कवियों को विशेष स्थान देने पर जोर दिया और कहा कि पंडित सुंदरलाल शर्मा जी का यह क्षेत्र कर्मस्थली रहा है. हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं.
राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के अध्यक्ष लाल साहू ने कहा कि साहित्यकार वह होता है. जो अपने कलम से देश में क्रांति लाता है समाज में क्रांति लाता है. और सतत तरक्की के रास्ते पर अग्रसर करते रहता है.
इस कार्यक्रम में त्रिवेणी संगम साहित्य के कवि रामेश्वर रंगीला को साहित्य रत्न 2025 से नवाजा गया, कार्यक्रम में अध्यक्ष मकसूदन राम साहू, मोहनलाल मानिक पन डॉ रमेश कुमार सोनसायटी नूतन साहू किशोर निर्मलकर श्रवण साहू, कोमल सिंह साहू रोहित साहू भारत साहू नरेंद्र साहू पार्थ छग्गूयास आडिल संतोष प्रकृति रामेश्वर रंगीला युगल किशोर साहू इन सभी साहित्यकारों ने मिलकर कार्यक्रम को संपन्न कराया कार्यक्रम का संचालन किशोर निर्मलकर एवं श्रवण साहू ने मिलकर किया रोहित साहू ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
अभनपुर-मुंबई : महाराष्ट्र में आयोजित मुम्बई मास्टर रॉयल कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ की होनहार खिलाड़ी सुमन साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया हैं. जिससे पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है.
इस ऐतिहासिक जीत के बाद अभनपुर लौटने पर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने सुमन साहू को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. सुमन साहू ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच बरखा राजपूत के मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण और परिवार के सहयोग को दिया है. वहीं इस सफलता से खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t




