नाबालिग छात्रा को सरेआम रोककर छेड़खानी, आरोपी हुए फरार ,पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Minor girl student was publicly restrained and molested, accused absconded, police arrested two accused and sent them behind the bars.
बिलासपुर : रतनपुर क्षेत्र में छात्रा से स्कूल के रास्ते में छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि उनकी बेटी 27 जनवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली. इसी दौरान रास्ते में परसौड़ी परसदा में रहने वाले प्रताप सूर्यवंशी उम्र 23 साल और करण सूर्यवंशी उम्र 21 साल ने बेटी को रोककर छेड़खानी की.
इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी. इस बीच आरोपी अपने ठिकाने से फरार हो गए. जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी अपने घर पर छुपे हैं. पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से रिमांड पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



