मितानिनों की हड़ताल आश्वासन के बाद स्थगित, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से वार्ता के बाद भेजा गया 50 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव
Mitanins' strike postponed after assurance, proposal for 50 percent honorarium hike sent after talks with Health Secretary Amit Kataria
रायपुर : प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ एवं प्रशिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव अमित कटरिया से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर मांगों पर चर्चा की. चर्चा में स्वास्थ्य सचिव ने जानकारी दी कि मितानिनों की राशि में 50% वृद्धि करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया गया है.
आरओपी में प्रशिक्षकों के लिए 16 रुपये रोजाना, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर के लिए 23 रुपये रोजाना और ब्लॉक समन्वयक के लिए 1875 रुपये निर्धारित किए जाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई है. चूंकि पूर्व में संचालित संस्था का कार्य खत्म हो गया है इसलिए मितानिनों की सुविधा के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक SHSRC का गठन किया गया है. जिसके सामान्य सभा के अध्यक्ष सचिव स्वस्थ एवम कार्यकारी समिति के अध्यक्ष आयुक्त स्वस्थ है जिसके माध्यम से मितानिन कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा.
इस बैठक में संघ के प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ सचिव स्वास्थ अमित कटारिया आयुक्त सह मिशन संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला एवम मितानिन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अजय शंकर कन्नौजे मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



