CM की ड्यूटी छोड़ ससुराल पहुंचा CAF जवान, साली और चाचा ससुर की राइफल से गोली मारकर हत्या, मुआवजा की मांग कर परिजनों ने किया चक्काजाम
CAF jawan left CM's duty and reached in-laws' house, sister-in-law and uncle-in-law shot dead with rifle, family members blocked the road demanding compensation
कोरबा : कोरबा जिले के हरदी बाजार में बुधवार को एक दुखद घटना हुई. सीएएफ जवान टेसाराम बिंझवार ने अपनी साली और चाचा ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी. उसने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ड्यूटी छोड़कर सर्विस राइफल से इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. और मामले की जांच कर रही है. यह मामला हरदी बाजार थाना इलाके के के उमेंदी भांठा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरदीबाजार क्षेत्र के गांव रलिया का निवासी टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार सीएएफ कैंप में आर्मोरर के पद पर था. आर्मोरर का काम बंदूक की सफाई करना होता है. बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा दौरे पर थे और टेसाराम की ड्यूटी वहां लगी थी.
टेसाराम सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही घर आ गया. उसने अपनी सर्विस राइफल उठाई और उमेंदी भांठा गांव पहुंचा. दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच सबसे पहले उसने अपनी साली मदालसा उम्र 17 साल को गोली मारी. फिर उसने अपनी सर्विस इंसास राइफल से अपने चाचा ससुर राजेश कुमार उम्र 35 साल को भी गोली मार दी. इस वारदात से पूरा परिवार दहशत में आ गया और चीख-पुकार मच गई.
वारदात के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई. मदालसा और राजेश कुमार को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. टेसाराम भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
हरदी बाजार पुलिस ने टेसाराम को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. सीएएफ कैंप के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या की वजह घरेलू विवाद है. पुलिस का कहना है 'आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने यह भी कहा कि 'पूछताछ के बाद ही वजह साफ हो पाएगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और टेसाराम के पास से सर्विस इंसास राइफल जब्त कर ली है.
बुधवार को ही मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक कोरबा जिले के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित है. इसमें सीएम विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल के करीब सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं. जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है. वहीं बटालियन के आरक्षक ने दिनदहाड़े फायरिंग कर 2 लोगों की जान ले ली, ऐसे में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
दो साल पहले उसकी शादी अवध बाई से हुई थी. पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पारिवारिक बैठक कर दोनों अलग हो गए थे. बुधवार को रिजर्व बल में उसकी ड्यूटी लगी थी. लेकिन सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंच गया. वहां से अपनी सर्विस राइफल उठाकर सीधे उमेंदी भांठागांव पहुंचा.
जिसके बाद मंदिर चौक के पास घर में घुसकर उसने साली मदालसा बिन्धराज (21) को 2 गोली मारी. फिर भागने लगा तो चाचा ससुर राजेश कुमार (35) पकड़ने के लिए दौड़ा. इसी दौरान मेन रोड पर चाचा ससुर को भी 2 गोली मार दिया. दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जवान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हरदी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, सीएएफ कैंप के अधिकारियों को वारदात की खबर दे दी गई है.
इस बीच मृतकों के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अस्पताल के बाहर मृतकों का शव रखकर चक्का जाम कर दिया है. उनकी मांग है कि आरोपी जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए. चक्का जाम से अस्पताल के पास वाहनों की भीड़ लग गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



