तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खोया संतुलन, ट्रॉली से नीचे दबने से गणेश विसर्जन कर लौट रहे नानी के घर आए किशोर की मौत, पसरा मातम

The high speed tractor lost balance, a teenager who was returning to his grandmother's house after Ganesh Visarjan died after being crushed under the trolley, mourning spread

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खोया संतुलन, ट्रॉली से नीचे दबने से गणेश विसर्जन कर लौट रहे नानी के घर आए किशोर की मौत, पसरा मातम

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई. गणेश विसर्जन कर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बैठकर घर लौट रहा था. तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वह गिर गया. इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई. घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर वह गणेश विसर्जन में शामिल हुआ और पंकज राठिया के ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के अन्य बच्चों व बुजुर्गों के साथ सवार हो गया. गणेश विसर्जन के बाद सभी लोग ट्रॉली में बैठकर लौट रहे थे.
देर शाम जब ट्रॉली कोदवारी पारा हनुमान मंदिर के पास पहुंची. तभी चालक पंकज राठिया ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाना शुरु कर दिया. इसी दौरान विशु कुमार संतुलन खो बैठा और ट्रॉली से नीचे गिर गया.
गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. परिजन और ग्रामीण उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान महाराजगंज निवासी विशु कुमार प्रजापति उम्र 14 साल के रुप में हुई है. वह अपने पिता जयसिंह प्रजापति उम्र 42 साल के साथ नानी के घर कोदवारी पारा आया था.
हादसे की खबर पर पुलिस ने आरोपी चालक पंकज राठिया के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t