नीट कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे में फंदा लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट लिखा- नाम-फोटो मत बताना, बहन को भेजा वॉट्सऐप मैसेज

NEET coaching student commits suicide by hanging himself from a fan, writes suicide note- do not reveal name and photo, sends WhatsApp message to sister

नीट कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे में फंदा लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट लिखा- नाम-फोटो मत बताना, बहन को भेजा वॉट्सऐप मैसेज

कोटा : कोटा: कोटा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई. डॉक्टर बनने का सपना लेकर बिहार से राजस्थान के कोटा शहर आए 18 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. हॉस्टल के कमरे के अंदर पंखे के कूंदे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. छात्र बिहार के छपरा का रहने वाला था. पिछले एक साल से यहां पर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट की निजी कोचिंग में तैयारी कर रहा था.
'मेरा नाम, मेरी फोटो और फैमली का नाम नहीं डाले'
मौत को गले लगाने से पहले छात्र ने सुसाइड नोट लिखा- 'मैं सुसाइड कर रहा हूं, आप लोगों की कोई गलती नहीं है, ना ही सुसाइड नीट पेपर की वजह से है. मेरा नाम, मेरी फोटो और फैमली का नाम कहीं भी मीडिया में नहीं डाले।' इसके बाद उसने पंखे से लटक कर अपनी जा दे दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया. पुलिस ने परिजनों को खबर दे दी.
बहन ने पुलिस को किया था फोन
कुन्हाड़ी थाना सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सुबह 5:30 बजे छात्र की बहन ने बताया भाई फोन नहीं उठा रहा है. जिसके बाद पुलिस मौके पर गई. रुम का गेट तोड़ा, देखा तो वह पंखे के कड़े से फंदा लगाकर लटका हुआ था. उसने रस्सी से फांसी लगाई. सुसाइड नोट भी छोड़ा. जिसमें लिखा है कि ये सुसाइड नीट पेपर की वजह से नहीं है.
एग्जाम के बाद जाना था घर
पूछताछ में सामने आया कि छात्र एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. नीट एग्जाम के बाद घर जाने वाला था. रात को उसने दोस्तों के साथ खाना खाया. रुम में जाकर सो गया. तड़के अपनी बहन को मैसेज किया. बहन ने हॉस्टल संचालक को खबर दी. छात्र के कमरे का गेट खटखटाया तो छात्र ने गेट नहीं खोला था. शव का पोस्टमार्टम परिजनों के कोटा आने पर होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB