देश भर में आज से नहीं बनेंगे Passport, इतने दिनों तक ठप्प रहेंगी सेवा, पहले से बुक किया गया अपॉइंटमेंट फिर से किया जाएगा शेड्यूल
Passports will not be made across the country from today services will remain suspended for these many days pre-booked appointments will be rescheduled
नई दिल्ली : ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले 5 दिनों तक पासपोर्ट नहीं बन सकेंगे. 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पासपोर्ट बनाने का काम नहीं होगा. देश भर के पासपोर्ट कार्यालयों में पासपोर्ट विभाग के पोर्टल बंद रहेंगे. तकनीकी रखरखाव के कारण यह सुविधा 5 दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेगी.
इस दौरान आम लोगों के अलावा सभी एम.ई.ए., आर.पी.ओ., आई.एस.पी., डी.ओ.पी., और पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा. 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई नियुक्तियों को उपयुक्त रुप से पुननिर्धारित किया जाएगा और आवेदकों को अलग से खबर किया जाएगा. इस दौरान कोई नया अपॉइंटमेंट शेड्यूल नहीं किया जा सकेगा. इसके साथ ही पहले से बुक किया गया अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



