नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष पर लगाए गाली गलौच और जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Nagar Panchayat Vice President accused the Chairman of abusing and threatening to kill, FIR registered, police engaged in investigation

नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष पर लगाए गाली गलौच और जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद : नगर पंचायत तुमगांव की उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर ने अध्यक्ष बलरामकांत साहू के खिलाफ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में तुमगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(2) के तहत जुर्म कर जांच शुरु कर दी है.
पुलिस की FIR के मुताबिक घटना 17 मई 2025 की है. जब नगर पंचायत कार्यालय में तिरंगा यात्रा के आयोजन के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच विवाद हो गया. उपाध्यक्ष का आरोप है कि शासकीय संपत्ति को बिना नीलामी, सूचना और रसीद के बेचने को लेकर जब उन्होंने आपत्ति जताई. तो अध्यक्ष बलरामकांत साहू ने उनके साथ सार्वजनिक रुप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी.
सावित्री निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि अध्यक्ष ने उनके पति को भी धमकाया और डंडा लेकर दौड़ाया. जिससे उन्हें अपनी जान बचाकर थाने की शरण लेनी पड़ी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी बलरामकांत साहू ने उनके वाहन को बीच रास्ते में रोककर धमकी दी थी.
सावित्री निर्मलकर के मुताबिक अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे अवैध कार्यों का विरोध करने पर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. इस घटना को लेकर उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB