मैनपुर में यातायात जागरुकता अभियान, एसपी निखिल राखेचा और कलाकारों ने किया लोगों को जागरुक, बांटे गए हेलमेट, लर्निंग लाइसेंस वितरण

Traffic awareness campaign in Mainpur, SP Nikhil Rakhecha and artists made people aware, helmets distributed, learning licenses distributed

मैनपुर में यातायात जागरुकता अभियान, एसपी निखिल राखेचा और कलाकारों ने किया लोगों को जागरुक, बांटे गए हेलमेट, लर्निंग लाइसेंस वितरण

गरियाबंद/मैनपुर : सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के मकसद से आज मैनपुर में भव्य यातायात जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया. इस मौके पर गरियाबंद यातायात पुलिस, आरटीओ विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रुप से स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को मुफ्त लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया और आंखों की जांच की गई.
कार्यक्रम की शुरुआत बाइक रैली से हुई. जिसमें बड़ी तादाद में स्कूली छात्र, आम नागरिक और पुलिस जवान शामिल हुए. रैली के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया.
इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, हेलमेट वितरण, और यातायात नियमों की जानकारी से संबंधित गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं. जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
इस जागरुकता अभियान में गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा विशेष रुप से मौजूद रहे. कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आकाश सोनी और अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ने भी शिरकत की. दोनों कलाकारों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. और युवाओं को ट्रैफिक नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया.
एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि “यातायात नियमों का पालन सिर्फ जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान की हिफाज़त के लिए जरूरी है. इस तरह के जागरुकता अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है. हम चाहेंगे कि हर नागरिक खुद भी नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB