नशे के खिलाफ कसा कानून का सिकंजा, अवैध शराब की बिक्री, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The law tightened its grip against drug addiction, illegal sale of liquor, police arrested 3 accused and sent them behind bars
रायपुर : आबकारी आयुक्त सह प्रबन्ध निदेशक सी एस एम सी एल श्यामलाल धावड़े और कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवम उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा रविवार को 3 अलग-अलग मामलों में कुल 27.75 लीटर शराब जप्त कर 3 आरोपियों को जेल दाखिल किया गया.
1) होटल गोल्डन आई स्थित आई बीज़ा कैफे से आरोपी होतासन सुना के आधिपत्य से कुल 15 बॉटल budwiser magnum बियर जप्त की गई.
2) तिल्दा निवासी डाकेश्वर यादव से होंडा एक्टिवा में परिवहन करते 25 पाव मसाला एवं 21 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की जप्त की गई.
3) आमनेर निवासी करण कुमार से 54 पाव देसी मदिरा मसाला जप्त की गई. उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी श्री वैभव मित्तल एवं आबकारी उपनिरीक्षकगण नीलम स्वर्णकार एवम मेधा मिश्रा का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



