नर्स को झाड़ियों में घसीटा, दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर मार डाला, रेप, झाड़ियों में मिला महिला का शव, लूट और हत्या का आरोपी धर्मेंद्र गिरफ्तार

Nurse dragged into the bushes raped strangled to death raped womans body found in the bushes Dharmendra accused of robbery and murder arrested

नर्स को झाड़ियों में घसीटा, दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर मार डाला, रेप, झाड़ियों में मिला महिला का शव, लूट और हत्या का आरोपी धर्मेंद्र गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर - अंबिकापुर: पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद बवाल मचा हुआ है. इस बीच उत्तराखंड में एक नर्स के साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. रजा यूनिटी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शादाब आलम रजवी और अंबिकापुर यूनिटी के अध्यक्ष मंसुर आलम रजवी ने कहा कि देश में लगातार इन्सानियत को शर्मसार कर रही घटनाओं के विरोध में 20 अगस्त 2024 मंगलवार को अंबिकापुर में विरोध प्रदर्शन करेंगे.
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और फिर उसकी निर्मम हत्या को लेकर देश भर में बवाल मचा हुआ है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहा है. महिलाएं सड़कों पर उतरी हुई हैं. वहीं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक नर्स के साथ निर्ममता की गई है. जहां पहले उसके साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का बयान आया है.


उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक नर्स के साथ रेप और हत्या के मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान ने बताया कि नर्स के साथ हुई घटना बेहद चिंताजनक है. इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को देखते हुए हमने सभी थाने में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था कि गई है. एपी अंशुमान ने बताया कि साथ ही पुलिस सभी कामकाजी महिलाओं से अपील करती है कि गौरा देवी एप का इस्तेमाल किया जाए. ताकि महिलाओं की सुरक्षा का समाधान किया जा सके.
झाड़ियों में मिला था नर्स का शव
पीड़िता नर्स की गुमशुदगी की जांच पुलिस कर रही थी. जांच के दौरान गुमशुदा सीसीटीवी में नर्स जहां इन्द्राचौक रुद्रपुर से टेंपो में बैठकर जाती हुई दिखाई दी. वह किराए के मकान बसुन्धरा अपार्टमेंटस काशीपुर रोड चौकी रुद्रा विलास थाना बिलासपुर में नहीं पहुंची. इसके बाद यूपी पुलिस को गुमशुदा नर्स का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया था.
आरोपी धर्मेंद्र निवासी तुरसापट्टी थाना शाही जिला बरेली उत्तर प्रदेश को राजस्थान के जोधपुर से दबोचा गया.
SSP मंजूनाथ ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी गुनाह कबूला और बताया कि उसने वारदात कैसे अंजाम दी? आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि वह शराब के नशे में था. उसने बस स्टैंड से नर्स को अकेले जाते हुए देखा तो वह उसके पीछे-पीछे हो लिया. जब वह घर के पास पहुंची तो पीछे से उसका मुंह दबोचकर उसे झाड़ियों में ले गया. नर्स ने विरोध किया तो सिर पटककर मारा.
इससे वह चोटिल हो गई. उसका रेप किया और चुन्नी से गला घोंट दिया. जब वह मर गई तो पत्थर मार-मारकर उसका सिर और चेहरा कुचल दिया. ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके. लेकिन पुलिस ने इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाले तो एक शख्स नर्स के पीछे जाता दिखा. उसकी शिनाख्त करने के प्रयासों के बीच मृतका का मोबाइल ट्रेस हो गया और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb