सामान लेने गई मानसिक रुप से दिव्यांग युवती से दुकानदार ने किया रेप, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

A shopkeeper raped a mentally challenged girl who had gone to buy some goods raped a minor on the pretext of marriage both the accused arrested

सामान लेने गई मानसिक रुप से दिव्यांग युवती से दुकानदार ने किया रेप, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सामान लेने गई मानसिक रुप से दिव्यांग युवती से दुकानदार ने किया रेप

मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां दुकान में सामान लेने गई मानसिक रुप से दिव्यांग युवती के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.


मस्जिद मोहल्ला निवासी आरोपी दुकानदार अजय केशरवानी ने मानसिक रुप से दिव्यांग युवती को बहला फुसला कर उसकी इज्जत लूट ली. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ : घरघोड़ा पुलिस महिला संबंधी अपराधों को लेकर गंभीरता से काम कर रही है और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में फौरन कार्रवाई कर रही है. हाल ही में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुमित सोनवानी को गिरफ्तार किया.


मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र में 6 अगस्त 2024 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसकी बेटी 5 अगस्त 2024 को स्कूल गई थी. लेकिन घर वापस नहीं लौटी. परिवार ने काफी तलाश किया. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. घरवालों को शक था कि सुमीत सोनवानी, निवासी झरियापाली, उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.
पुलिस ने अपराध क्र. 229/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. का मामला दर्ज कर जांच शुरु किया और 7 अगस्त 2024 को नाबालिग को बरामद किया. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि सुमीत सोनवानी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए.
इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में धारा 87, 64, 65 बी.एन.एस. और 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी. पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया और बाल कल्याण समिति से काउंसलिंग कराई गई. घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी सुमीत कुमार सोनवानी पिता पुनाउराम सोनवानी उम्र 25 साल को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसका उपयोग किया गया हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल नम्बर CG13 AR 9607 भी जब्त कर ली गई. आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb