फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, जनपद सदस्य के कार्यक्रम में जमकर छलकाए जाम, चौकीदार बोला- रेंजर देते थे नेताओं को चाबी, वीडियो वायरल

Obscene dance at the Forest Rest House, drinks poured freely at the District Council member's event, watchman claims ranger used to give keys to politicians, video goes viral

फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, जनपद सदस्य के कार्यक्रम में जमकर छलकाए जाम, चौकीदार बोला- रेंजर देते थे नेताओं को चाबी, वीडियो वायरल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में भी अश्लील डांस का सामने आया है. डांसर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली रेस्ट हाउस का है. जिसमें कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद सदस्य) ने आयोजित किया था. प्रोग्राम के लिए हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे. वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं. वहीं चौकीदार ने बताया कि तात्कालीन रेंजर खुद नेताओं को चाबी देते थे.
दरअसल रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली में वन विभाग का रेस्ट हाउस है. जहां एक बड़े हाल और साथ में 4 कमरे भी बनें है. हालांकि यह रेस्ट हाउस पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर बनाया गया है. लेकिन रेस्ट हाउस में शराबखोरी और जुआ भी खिलाए जाने के आरोप लगते रहे हैं.
रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम जनपद सदस्य ने आयोजित किया था. हॉल में डांसरों ने जमकर अश्लील डांस किया. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया. जिसमें कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भी नजर आए. ताजा खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति के जिम्मे रेस्ट हाउस की देखरेख थी. आरसी प्रजापति का प्रमोशन हो गया है. और उनके स्थान पर सूरजपुर के रेंजर को रामानुजनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
सूरजपुर डीएफओ दुलेश्वर साहू ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं. सूरजपुर एसडीओ फॉरेस्ट अशोक तिवारी के साथ वनविभाग के अधिकारी-कर्मचारी सोमवार को कुमेली पहुंचे. वनविभाग की जांच टीम ने रेस्ट हाउस के चौकीदार, गांव के सरपंच और अन्य लोगों का बयान दर्ज किया.
रेस्ट हाउस के चौकीदार ने कहा कि तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति के पास रेस्ट हाउस की चाबी होती थी. वे खुद नेताओं को चाबी दे देते थे. वे फोन पर कह देते थे कि नेताजी लोग जा रहे हैं. बैठने की व्यवस्था कर देना.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

https://www.youtube.com/shorts/jhIyXSeWpGc

https://www.youtube.com/shorts/PMfyIhOUpCg