कलेक्टर के आश्वासन पर कर्मचारियों ने सुरक्षा और अपनी अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम करने का फैसला किया स्थगित

On the assurance of the collector, the employees decided to stop work wearing black bands to demand security and other demands

कलेक्टर के आश्वासन पर कर्मचारियों ने सुरक्षा और अपनी अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम करने का फैसला किया स्थगित

रायपुर : रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह ने पिछले दिनों नगर निगम जोन 8 कार्यालय में घुसकर किये गए उपद्रव की घटना के आरोपियों पर अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के प्रति नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों को भरोसा दिलाया.
रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह ने उक्त घटना को लेकर नगर निगम रायपुर के अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल को जिला कार्यालय बुलवाकर उनसे घटना की जानकारी ली. नगर निगम मुख्यालय और सभी 10 जोनों के कार्यालय के सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी और जोन 8 में पिछले दिनों हुई उपद्रव की घटना का सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय भवन में इकठ्ठा होकर एक आवाज में विरोध किया.
रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह से मिलकर रायपुर नगर निगम अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल, निगम अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरi पटेल, डॉक्टर आर. के. डोंगरे, रमेश जायसवाल, संतोष पाण्डेय, विवेकानंद दुबे, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव, उपाध्यक्ष मोहित कुमार, श्याम सोनी एवं अन्य पदाधिकारीगण की मौजूदगी में पिछले दिनों नगर निगम जोन 8 कार्यालय में घुसकर अवैध कब्जा नगर निगम जोन 8 की टीम द्वारा हटाए जाने के बाद अवैध कब्जाधारी महिला और उनके परिवारजनों द्वारा की गई उपद्रव की जानकारी दी गई.
रायपुर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों ने रायपुर जिला कलेक्टर से निगम कार्यालय में की गयी उपद्रव के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने, अधिकारियों, कर्मचारियों को सुरक्षा देने, नगर निगम के मूल कार्यों के निर्वहन का कार्य दायित्व देने, शासकीय अवकाश दिवसों पर अन्य शासकीय विभागों के कर्मचारियों की तरह नगर पालिक निगम के कर्मचारियों से कार्य ना लेकर शासकीय अवकाश दिवस का नियमानुसार लाभ देने की मांग की है.
जिला कलेक्टर ने निगम जोन 8 कार्यालय में अंदर घुसकर उपद्रव करने के सम्बंधित आरोपियों पर विधि अनुरुप कड़ी कार्यवाही करने के प्रति आश्वस्त किया है और इस बारे में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह से निगम कार्यालय में हुई उपद्रव की घटना को लेकर चर्चा करते हुए विधि अनुरुप नियमानुसार कड़ी कार्यवाही उपद्रव की घटना के आरोपियों पर करने के बारे में जरुरी निर्देश दिए हैँ.
रायपुर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आश्वासन के बाद रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ ने काली पट्टी लगाकर कार्य करने के अपने फैसले को स्थगित कर दिया है. संघ के पदाधिकारियों और निगम अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप से मिलकर घटना को लेकर चर्चा की जाएगी और उसके उपरांत ही इस बारे में अगला सामूहिक फैसला निगम कर्मचारी एकता संघ द्वारा नगर निगम कर्मचारी हित को दृष्टिगत रखकर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB