कॉल मी सर्विस का ठेका रद्द कराने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, पत्रकारों से दुर्व्यवहार को लेकर दर्ज कराया विरोध

Chhattisgarh State Health Employees Union met the Health Minister to cancel the contract of Call Me Service, lodged protest against misbehavior with journalists

कॉल मी सर्विस का ठेका रद्द कराने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, पत्रकारों से दुर्व्यवहार को लेकर दर्ज कराया विरोध

रायपुर : 5 जून 2025 को छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री से मिला एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई.
चेतन सिन्हा, प्रांतीय सचिव, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में कॉल मी सर्विस, सफाई एवं सुरक्षा का ठेका कई सालों से अस्पताल प्रशासन से सांठ-गांठ कर हासिल कर रहा है. इनके सुपरवाईजर, बाउंसर द्वारा सफाई और दुसरे कर्मियों से दुर्व्यवहार किया जाता है. जिससे वहां कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है. इनके बाउंसरों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का कृत्य किया गया. जिसका संघ द्वारा विरोध दर्ज कराया गया. सभी विषयों पर मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.
चेतन सिन्हा ने बताया कि मंत्री द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में ठेका परिर्वतन किए जाने का ठोस आश्वासन दिया गया.
संघ के प्रतिनिधी मंडल में प्रदीप बोगी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, एस.पी. देवांगन, महामंत्री, एस.एस. सोनी, अध्यक्ष नेत्र सहा.अधि.प्रकोष्ठ, चेतन सिन्हा, प्रांतीय सचिव, नरेन्द्र पटेल, कमल चंद्राकर, खोमन पटेल, एल.पी. बनर्जी और अन्य कर्मचारी प्रमुख रुप से शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB