15 अगस्त की पूर्व संध्या कांग्रेस सभी वार्डो में संविधान यात्रा निकालेगी, किसके दबाव में CM साय,मंत्री आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लिए -भूपेश बघेल
On the eve of August 15 Congress will take out Constitution Yatra in all the wards under whose pressure CM Sai Ministers did not participate in the programs of Tribal Day - Bhupesh Baghel
बिलासपुर : कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर सेंट्रल लाइब्रेरी छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बनाया गया था. जिसमे पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक बेहतर वातावरण का निर्माण किया गया था. वैसे भी शहर की पुरानी सरकारी लाइब्रेरी सभी जर्जर हो चुकी थी. इसका नामकरण शहर के प्रथम विधायक स्वर्गीय शिव दुलारे मिश्र के नाम पर रखा गया था. ताकि उन्हें भी शहर याद रखें कि शहर के प्रथम विधायक जो कि शहर के पूर्वज थे. उनके प्रति भी शहर की कुछ ज़िम्मेदारी रहे.
सरकार ने कम शुल्क में सभी वर्गों का ध्यान रखा और लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए सक्षम और गरीब दोनों वर्गों के विद्यार्थियों का ध्यान रखा. लेकिन पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाली बीजेपी की सरकार को ये व्यवस्था अच्छी नहीं लगी और डबल इंजन की सरकार ने आते ही पहले फ़ीस को डबल कर दिया और छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया. इसको लेकर छात्रों ने सड़क में किताबें खोलकर पढ़कर विरोध दर्ज किया और अधिकारियों से भी मिले और मैंने भी आवाज़ उठाई तो सरकार ने फ़ीस तो दो माह के लिए वापस ले ली लेकिन जो ग़रीबों को छूट दिया जाता है. उसकी समाप्ति हो गई. क्योंकि सरकार फ़ीस ज्यादा लेना चाहती थी वो नहीं के सकी तो कुछ न कुछ कर बीपीएल वर्ग की छूट खत्म कर दिया. इसका प्रभाव क्या नहीं पड़ेगा. बिलकुल पड़ेगा. क्योंकि ग़रीब अपनी फ़ीस कहाँ से देगा और ग़रीब पर आर्थिक बोझ बढ़ाकर सरकार क्या बताना चाहती है कि शहर में पढ़ने वाले अब ग़रीब नहीं बचे है.
गरीबों के ऊपर अत्याचार करने की बीजेपी की आदत है वो सिर्फ पूंजीवाद को ही समर्थन देती है और बीपीएल की शुक्ल की छूट को बंद कर उसने ये संदेश दिया है कि “पैसा है तो पढ़ो वरना मत पढ़ो”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या कांग्रेस सभी वार्डो में संविधान यात्रा निकालेगी
बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) के सभी ब्लॉकों में एवं शहर के सभी वार्डो में आज़ादी की 77वी वर्षगांठ के पूर्व दिवस 14 अगस्त को संविधान यात्रा निकाली जाएगी. संविधान यात्रा में संविधान की रक्षार्थ प्रतिज्ञा लेते हुए प्रभात फेरी के रुप में यात्रा निकालेगी. संविधान यात्रा में तिरंगा झंडा, महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के साथ गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन को गाते हुए कांग्रेसजन जाएंगे.
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत चार ब्लॉक है. चारो ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी गण अपने अपने ब्लॉकों में संविधान यात्रा प्रभात फेरी के रुप में निकालेंगे. संविधान यात्रा के लिए ब्लॉक अध्यक्ष गण और ब्लॉक प्रभारी अपने आने ब्लॉकों में तैयारी को लेकर वार्ड पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कांग्रेसजनों से सम्पर्क कर रहे हैं.
ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत 12 ब्लॉक है. सभी ब्लाकों में सविधान यात्रा निकाली जाएगी. ज़िला कांग्रेस कमेटी में कुछ नगर पालिका और नगर पंचायत है. वहां वार्ड स्तर पर संविधान यात्रा निकलेगी. जिसके लिए ब्लॉक अध्यक्षो को पूरी जानकारी दी गई.
अध्यक्ष द्वय ने कहा कि आज संविधान यात्रा क्यों निकालने की जरुरत पड़ रही है? क्योकि जबसे भाजपा सरकार केंद्र में आई है. आम नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों का हनन हो रहा है. केंद्र सरकार आज अपने विरोधियों को ईडी, सीबीआई, ईओडब्लू के जरिए परेशान कर रही है. जेल भेज रही है. मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है और केंद्र सरकार एक तानाशाह जैसा आचरण कर रही है. जबकि प्रजातन्त्र में सत्ता संविधान आधारित हो. अब पत्रकारों, बुद्धिजीवियों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि संविधान प्रजातन्त्र की कुंजी है और देश उसी के रास्ते चलना चाहिए नही तो देश मे स्वेच्छाचारी हावी हो जाएंगे और देश से प्रजातन्त्र खत्म हो जाएगा. जिसका सबसे बड़ा दुष्परिणाम गरीब जनता भोगेगी. क्योकि संविधान में उन्हें जो हक हासिल है. वह खत्म हो जाएगें.
देश मे सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक शैक्षणिक असमानताएं बढ़ जाएंगी और देश आदि काल मे पहुंच जाएगा. इसलिये आज संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस ने 15 अगस्त के पूर्व संविधान यात्रा निकालने का फैसला लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
किसके दबाव में CM साय,मंत्री आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लिए -भूपेश बघेल



