रायपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू कार का कहर, 6 गाड़ियों को रौंदकर महिला ड्राइवर मौके से फरार, मची चीख-पुकार कई घायल, नंबर प्लेट से पुलिस को मिला सुराग

Out-of-control car wreaks havoc on Raipur flyover; female driver flees after ramming into six vehicles. Chaos ensues with multiple injuries; police find a lead via the number plate.

रायपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू कार का कहर, 6 गाड़ियों को रौंदकर महिला ड्राइवर मौके से फरार, मची चीख-पुकार कई घायल, नंबर प्लेट से पुलिस को मिला सुराग

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. शहर के आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने करीब आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक  रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार सफेद रंग की कार नम्बर CG04 PX 8883 ने कई लोगों को टक्कर मार दी. और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और उसने एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद कार चला रही महिला चालक मौके से फरार हो गई. हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. जबकि कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
हादसे की खबर मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाजर के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस ने सड़क पर पड़ी नंबर प्लेट के आधार पर कार मालिक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ताकि फरार महिला चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?