व्यापारी के घर पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में फैली सनसनी, 5 नाबालिग गिरफ्तार, पूछताछ जारी, पुलिस कर रही मामले की जांच
Petrol bomb attack on businessman's house, sensation spread in the area, 5 minors arrested, interrogation continues, police investigating the case
अंबिकापुर : अंबिकापुर में व्यापारी के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है. यह हमला कुछ दिन पहले व्यापारी के घर पर हुआ था. और इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के छठीरमा इलाके की है.
व्यापारी ने इस मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु की. गिरफ्तार किए गए सभी युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं. और यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के छठीरमा इलाके की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों ने पूछताछ कर रही है. जिसके बाद घटना को आखिर किस लिए अंजाम दिया गया इसका पता चल पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



