हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में हुड़दंग और गुंडागर्दी कर और चाकू दिखाकर धमकी, पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार

Police arrested 4 youths for creating ruckus and hooliganism and threatening with knife during Hanuman Janmotsav procession

हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में हुड़दंग और गुंडागर्दी कर और चाकू दिखाकर धमकी, पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार

दुर्ग/जामुल : हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान वार्ड क्रमांक 03, नाकापारा जामुल निवासी छोटू निर्मलकर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने  गुंडागर्दी करने वाले 4 युवकों की गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर 14 अप्रैल 2025 की रात करीब 10 बजे शोभायात्रा दुर्गा मंदिर के पास पहुंची. उसी दौरान राजेश कुमार, सूरज पासवान, चन्द्रप्रकाश ढीमर और करण कुमार नामक चार युवक वहां आए और शराब के लिए पैसों की मांग करने लगे.
प्रार्थी द्वारा इंकार करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और बटनदार धारदार चाकू पेट में टिकाकर जान से मारने की धमकी दी. प्रार्थी की शिकायत पर थाना जामुल में धारा 119(1), 296, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को 15 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव पाण्डेय, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सउनि महफूज खान और आरक्षक चेतमान गुरुग, रत्नेश शुक्ला, रुपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, जी. सामुएल, अतुल यादव और चंदन सिंह की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
राजेश कुमार पिता भगतराम, उम्र 21 साल निवासी श्रमिक नगर जामुल
चन्द्रप्रकाश ढीमर पिता आत्माराम ढीमर, उम्र 19 साल निवासी एफसीआई गोदाम के पास, हथखोज
सूरज पासवान पिता जनार्दन पासवान, उम्र 22 साल निवासी शीतला पारा, हथखोज
करण कुमार राजभर उर्फ लखा पिता संजय कुमार राजभर, उम्र 20 साल निवासी शीतला पारा, हथखोज, थाना भिलाई-3
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB