राजस्व टीम पर वाहन चढ़ाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मामले में एसडीएम खुद बने प्रार्थी
Police arrested two accused who ran their vehicle over the revenue team and sent them behind bars, SDM himself became the applicant in the case
बलरामपुर/राजपुर : बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर के वार्ड नंबर 3 में जमीन का सीमांकन करने के गए राजस्व की टीम पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने कई धाराओं के तहत जेल भेज दिया है.
28 फरवरी शुक्रवार को राजस्व की टीम ने न्यायालय तहसीलदार के 20 फरवरी के आदेश के परिपालन में वार्ड क्रमांक 3 में शराब भठ्ठी के पास खसरा नम्बर 3/1,3/2,3/3,3/50 भूमि का सीमांकन कार्य करने गए थे. जमीन के नाप जोख करने के दौरान राजपुर निवासी गोवर्धन पैकरा और सोबरन पैकरा द्वारा शराब भठ्ठी वाले सीसी सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार से चलाते हुए राजपुर महुआपारा निवासी प्रवीण अग्रवाल और सीमांकन के लिए मौजूद राजस्व कर्मचारियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया.
इस घटना में राजस्व निरीक्षक के उंगली में चोटें आई और अन्य कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. घटना के बाद राजस्व दल के कर्मचारियों द्वारा घटना की लिखित शिकायत करते हुए एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद एसडीएम राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजुर ने मामले में संज्ञान लेते हुए 1 मार्च को राजपुर थाना में कार्यवाही हेतु शिकायत प्रतिवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों गोवर्धन पैकरा और सोबरन पैकरा के खिलाफ धारा 221, 132, 121 (1), 3(5) में तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



