सोना-चांदी की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, एक महिला आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख का माल बरामद, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी 

Police solved the gold and silver theft case within 24 hours, arrested a female accused, recovered goods worth 12 lakh rupees, and continued the search for two absconding accused.

सोना-चांदी की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, एक महिला आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख का माल बरामद, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में उठाई गिरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने चोरी गए मशरूका कीमती 12 लाख 64 हजार की बरामदगी की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विनय कुमार सोनी पिता श्याम सुंदर सोनी निवासी हनुमान मंदिर के पास पेंड्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 मार्च 2026 को वह ग्राम बस्ती के साप्ताहिक बाजार में सोना चांदी का दुकान लगाने गया था. दुकान लगाते समय किसी अज्ञात चोर ने उसका सोने-चांदी से भरा थैला चोरी कर लिया. इस रिपोर्ट पर थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 87/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम किया गया.
पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी के निर्देश पर अनु. अधिकारी पुलिस श्याम सिदार के निर्देशन में थाना पेंड्रा एवं चौकी कोड़गार की टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की गई. मुखबिर की खबर पर एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसने अपना नाम आशिया शिकारी पति अंजू शिकारी उम्र 40 साल निवासी दमोह बताया. आशिया शिकारी ने बताया कि घटना दिनांक के एक दिन पहले उसका भतीजा राजेंद्र शिकारी निवासी दमोह और बहन का लड़का अमर शिकारी ग्राम मटियारी उसके घर आए थे और उठाईगिरी का प्लान बनाकर बस्ती साप्ताहिक बाजार जाकर वारदात को अंजाम दिया. आशिया शिकारी के कब्जे से 35 ग्राम सोना और 6.550 किलोग्राम चांदी बरामद की गई
. जिसकी कीमत 12 लाख 64 हजार पचास रुपए है.
पुलिस ने आशिया शिकारी को न्यायिक हिरासत में लिया है और बाकी दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम रवाना की गई है. इस तरह घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने उठाई गिरी के मामले में शत प्रतिशत कामयाबी हासिल की है.
आशिया शिकारी पति अंजू शिकारी उम्र 40 साल निवासी दमोह
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB