पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश, इलाज जारी, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Husband fatally attacked wife, attempted to slit her throat near the women's police station, treatment underway, panic in the area, police engaged in investigation

पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश, इलाज जारी, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कई धाराओं में जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मुंगेली जिले के संगवाकापा की रहने वाली प्रार्थी कामिनी कोशले वर्तमान में बिलासपुर के कुदुदण्ड क्षेत्र में अपनी बहन पायल के घर रह रही थी. महिला ने बताया कि वह पहले पुणे (महाराष्ट्र) में काम करने गई थी और हाल ही में बिलासपुर लौटी थी. घरेलू विवाद और पति राकेश कोसले द्वारा लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपनी बहन के साथ महिला परामर्श केंद्र, महिला थाना बिलासपुर पहुंची थी.
इसी दौरान महिला थाना के पास ही उसका पति राकेश कोशले मिला. आरोप है कि उसने पत्नी पर शिकायत करने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर किसी नुकीली वस्तु से उसके गले पर कई वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी आरोपी ने धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया.
घटना के बाद घायल महिला को महिला थाना पुलिस द्वारा फौरन इलाज के लिए भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने नुकीली वस्तु से चोट लगने की पुष्टि की है. सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB