नाइट ड्यूटी के लिए बाइक से थाना जा रहे पुलिसकर्मी की हादसे में मौत, अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, पुलिस विभाग में शोक की लहर
Policeman going to police station on bike for night duty died in an accident, crushed by an unknown high speed vehicle, wave of mourning in police department
कोरबा : छत्तीसगढ़ में लाख दावों के बाद भी रफ़्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है और सड़क हादसों के चलते लोगो की जान जा रही है. कोरबा जिले के दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक की बीती देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा कटघोरा के समीप ग्राम जावली में हुआ.
कोरबा में आरक्षक क्रमांक 123 भूपेंद्र कंवर की सड़क हादसे में मौत हो गई. आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला और मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. इस घटना में आरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल आरक्षक को राहगिरों ने डायल 112 की सहायता से कटघोरा अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर घायल आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था और कटघोरा के निवासी था. वह अपनी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर बाइक से दीपका थाना जा रहे थे. तभी यह हादसा मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर हुआ. इस घटना के बाद आरक्षक के परिवार और पुलिस प्रशासन में शोक की लहर है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ अब पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में है. इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है. सहकर्मियों ने भूपेंद्र कंवर के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. वहीं क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



