इंस्टाग्राम पर समाज के खिलाफ पोस्ट का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा,.आरोपी ने चाकू मारकर युवक की ले ली जान, सतनामी समाज में आक्रोश

Protesting against a socially charged post on Instagram proved costly for a young man. The accused stabbed the young man to death, sparking outrage within the Satnami community.

इंस्टाग्राम पर समाज के खिलाफ पोस्ट का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा,.आरोपी ने चाकू मारकर युवक की ले ली जान, सतनामी समाज में आक्रोश

बेमेतरा : बेमेतरा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां  इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित किसी पोस्ट की वजह से सतनामी समाज के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया. परिजनों की मांग पर आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव हरदी का रहने वालाआरोपी युवक विक्रम साहू ने सोशल मीडिया पर सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी. इस पर मृतक ग्राम लालपुर का निवासी टार्जन गायकवाड़ उम्र 23 साल ने विरोध जताया. 
आरोपी विक्रम साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर टार्जन को सबक सिखाने की ठानी.विक्रम अपने साथियों के साथ हथियार लेकर लालपुर के पास पहुंचा और टार्जन को देखकर उसके साथ विवाद करने लगा. विवाद के दौरान विक्रम साहू ने चाकू निकालकर टार्जन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे टार्जन गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल टार्जन गायकवाड़ को परिजनों ने नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.
इस हत्या से आक्रोशित सतनामी समाज में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और नवागढ़ चौक पर चक्काजाम कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजे की भी मांग उठी. हालात बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि बेमेतरा जिले में हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. नवागढ़ थाना क्षेत्र में हफ्ते भर में दूसरी बार हत्या का मामला सामने आया है. जहां बीती रात एक 19 साल के युवक ने 23 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. वहीं नवागढ़ थाना में देर रात तक मृतक के परिजनों का जमावड़ा लगा रहा.घटना के बाद नवागढ़ थाना की पुलिस ने आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर रखा है और पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t