नकली आधार कार्ड के ज़रिए रायपुर में 6 सालों से नाम बदलकर रह रहे नक्सली पति पत्नी गिरफ़्तार, अफसरों के घरों में भी पहुंचे, SIB ने दबोचा

A Naxalite couple, who had been living in Raipur for six years using fake Aadhaar cards and had changed their names, were arrested by the CBI. They also visited officers' homes.

नकली आधार कार्ड के ज़रिए रायपुर में  6 सालों से नाम बदलकर रह रहे नक्सली पति पत्नी गिरफ़्तार, अफसरों के घरों में भी पहुंचे, SIB ने दबोचा

रायपुर : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, नक्सल विरोधी दस्ता टीम ने रायपुर में नक्सली पति-पत्नी जग्गू और कमला को चंगोराभाठा के एक घर से गिरफ्तार किया है. दोनों पति पत्नी पिछले 5-6 सालों से नाम बदलकर रायपुर में रह रहे थे. ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त खबर मिली कि एक महिला-पुरुष नक्सली शहरी नक्सली नेटवर्क से जुड़े हैं. और लगातार संगठन को सूचनाएं भेज रहे हैं. इसके बाद डीडी नगर पुलिस ने चंगोराभाठा में मकान की घेराबंदी की, जहां वे दोनों मौजूद थे. पुलिस को गुमराह करने के प्रयास नाकाम हुए और दोनों के खिलाफ कड़े सवाल जवाब के बाद सच्चाई सामने आई.
नक्सली इलाज के बहाने एक महीने पहले किराए पर मकान लेकर यहां आए थे. जबकि वे अलग-अलग इलाकों में लंबे समय से रह रहे थे. गिरफ्तार पति-पत्नी का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम उम्र 28 साल और कमला कुरसम उम्र 27 साल है. जो मूल रुप से बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. दोनों वर्ष 2017-18 से नक्सली संगठन से जुड़े हैं और पुलिस को शक है कि वे रायपुर में करीब 5-6 सालों से रह रहे थे. ये सुबह 8 बजे घर से रवाना होते थे, और रात 8 बजे वापस लौटते थे.
घर किराए पर लेने के लिए कमला ने फर्जी आधार कार्ड दिया था. जिसमें उसका नाम भी गलत अंकित था. मकान लेने का बहाने वे अस्पताल में इलाज बताकर मकान मालिक को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे थे. पुरुष जग्गू कई बड़े अधिकारियों के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी कर चुका है.
पुलिस ने आरोपियों के घर से कई दस्तावेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं. जिनसे इनके नक्सली कनेक्शन और भूमिका का पता चलेगा. फिलहाल युवक को पूछताछ के लिए रिमांड पर रखा गया है. जबकि महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t