रिलायंस स्टोर में हुई बड़ी चोरी का रायपुर पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Raipur police revealed the big theft in Reliance store, arrested five accused and sent them behind bars
रायपुर : राजधानी रायपुर में स्थित जी.ई. रोड स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के एक शोरुम में 25-26 मई 2025 की दरम्यानी रात को हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज चोरी में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 21 लाख रुपये मूल्य के 16 नग आईफोन, 2 स्मार्टवॉच, 1 एप्पल ईयरपॉड और घटना में इस्तेमाल एक एक्टिवा वाहन को बरामद कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक डिपार्टमेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत सोमनाथ लसेर द्वारा थाना सरस्वती नगर में दर्ज कराई कि 25-26 मई की रात करीब 1:30 बजे स्टाफ से खबर मिली कि स्टोर में चोरी हो गई है. खबर मिलते ही वे स्टोर पहुंचे. जहां देखा कि शोरुम के गेट का कांच टूटा हुआ था. इसके बाद उन्होंने अपने स्टाफ के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जांच में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टोर का कांच तोड़कर अंदर घुसने और आईफोन सेक्शन के कैबिनेट को तोड़कर महंगे मोबाइल फोन चुराकर फरार होने की पुष्टि हुई.
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरस्वती नगर थाना में अपराध क्रमांक 111/25 के तहत धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
वरिष्ठ अधिकारियों — पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.आर. पोर्ते, एएसपी (क्राइम) संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक (आजाद चौक) अमन झा, डीएसपी (क्राइम) संजय सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सरस्वती नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई. जिसने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ प्रार्थी और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. टीम ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास शुरू किया.
जांच के दौरान टीम को मुखबिर से मिली खबर पर चौबे कॉलोनी निवासी मयंक दीक्षित (21 वर्ष) की पहचान हुई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. कड़ी पूछताछ पर मयंक ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और चोरी किए गए आईफोन को अपने अन्य साथियों निखिल गर्ग, चंदन वर्मा, अमित अग्रवाल और आशीष लखवानी को देना कबूल किया.
पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर निखिल गर्ग (29 वर्ष), अमित अग्रवाल (44 वर्ष), चंदन वर्मा (19 वर्ष) और आशीष लखवानी (29 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ धारा 317(4) बी.एन.एस. के तहत मामला जोड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 16 नग आईफोन, 2 स्मार्टवॉच, 1 एप्पल ईयरपॉड और एक एक्टिवा वाहन बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है.
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र यादव (थाना प्रभारी, सरस्वती नगर), प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय (एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट), सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, संतोष दुबे, महेन्द्र राजपूत, आरक्षक टीकम साहू, राकेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, शिवम द्विवेदी, पुरूषोत्तम सिन्हा एवं उमाशंकर वर्मा (थाना सरस्वती नगर) की सराहनीय भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते
01.मयंक दीक्षित पिता रवि दीक्षित उम्र 21 साल सा 8 मंदिर के पास ब्रम्हकुमारी आश्रम के सामने चौबे कॉलोनी थाना आजाद चौक रायपुर
02. अमित अग्रवाल पिता राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 पता समता कॉलोनी आमातलब होम्योपैथिक कॉलेज वाली पहली मकान रामकुंड थाना आजाद चौक रायपुर
03. निखिल गर्ग पिता स्व दर्शन गर्ग उम्र 29 पता शंकर नगर अपच स्टेट आस्था ग्रेन फ्लैट 807 थाना पंडरी रायपुर
04. चंदन वर्मा पिता राजेश कुमार वर्मा उम्र 19 साल स्थाई पता खौली सोनभता खरोरा के पास गाँव हाल पता गुड़ियारी पहाड़ी चौक कृष्णा नगर रायपुर
05. आशीष लखवानी पिता शंकर लाल लखवानी उम्र 29 पता लाखे नगर चौक के पास थाना आजाद चौक रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



