रायपुर के थाने में युवक ने की ब्लेड से खुद का गला काटने की कोशिश, आत्महत्या के प्रयास का CCTV फुटेज आया सामने. पुलिस की सतर्कता से बची जान
A young man tried to slit his throat with a blade in Raipur police station, CCTV footage of the suicide attempt came to light. Police's vigilance saved his life
रायपुर : कुशालपुर के व्यक्ति ने मौदहापारा थाने में सुसाइड की कोशिश की. मामले में ने पुलिस ने बताया कि 29 मई 2025 को करीब 19:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति थाना मौदहापारा मुहर्रिर कक्ष में आया उसे क्या तकलीफ है पूछने पर मुझे मरना है कहते हुए खुदकुशी करने के मकसद से पहले से अपने हाथ में छिपाकर रखे हुए ब्लेड से अपने गले पर वार कर दिया. जिसे देख वहां मौजूद विवेचक ने रोकने की कोशिश की.
लेकिन तब तक वह चोट कारित कर चुका था. घटना के समय थाना में मौजूद सीएसपी कोतवाली और थाना प्रभारी के निर्देश पर आहत को फौरन मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया. आहत की हालत अभी सामान्य है. खुदकुशी की कोशिश की वजह अभी अज्ञात है. आहत सूरज योगी के भाई से पूछताछ करने पर बताया कि आहत नशे का आदी है और नशे की हालत में इस तरह की उलूल जुलूल हरकतें करते रहता है.
आहत का नाम
सूरज नाथ जोगी पिता भुवनेश्वर नाथ जोगी 25 साल साकिन तिरंगा चौक कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



