शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर दिया धोखा, गर्लफ्रेंड महिला टीचर ने दीवार पर आरोपी का नाम लिख कर की आत्महत्या, ब्वायफ्रेंड अभिषेक गिरफ्तार
Rape under the pretext of marriage; betrayal after she became pregnant; girlfriend (a female teacher) committed suicide after writing the accused's name on the wall; boyfriend Abhishek arrested.
बलौदाबाजार : एक महिला शिक्षिका की खुदकुशी का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शिक्षिका ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद कमरे से मिले सुसाइड नोट और दीवार पर लिखे संदेश ने मामले को नया मोड़ दे दिया है. मृतिका ने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका जिले के एक शासकीय विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी. वह बलौदा बाजार में किराए के मकान में रहती थी. इसी दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले अभिषेक कुमार जायसवाल से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध शुरू हो गया. आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान शिक्षिका गर्भवती भी हो गई. आरोपी मूल रूप से पेंड्रा जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में बलौदाबाजार रह रहा था.
जांच में यह भी सामने आया कि जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने अपने वादे से पीछे हटना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. पुलिस के मुताबिक युवक द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार किए जाने से शिक्षिका गहरे तनाव में चली गई थी. 22 जून को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. नोट में मृतिका ने अपनी मौत के लिए अभिषेक जायसवाल को जिम्मेदार बताया है. इतना ही नहीं, कमरे की दीवार पर भी अंग्रेजी में आरोपी का नाम लिखकर उसे अपनी मौत का कारण बताया गया था. इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.
मोबाइल चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल सबूत जुटाए गए. जांच में मिले तकनीकी प्रमाणों से दोनों के संबंधों, गर्भवती होने और आरोपी द्वारा प्रताड़ना दिए जाने संबंधी तथ्यों की पुष्टि हुई. जांच में यह साफ हुआ कि आरोपी और मृतिका के बीच प्रेम संबंध थे. आरोपी ने शादी का झांसा देकर गलत काम किया. आरोपी की प्रताड़ना और धोखे से परेशान होकर मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाया. पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



