स्कूल बस का ब्रेक फेल रुद्री रोड पर टला बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस नगर निगम के अधिकारी की कार से टकराई और...

Brake failure of school bus major accident averted on Rudri Road the bus full of school children collided with the car of Municipal Corporation officer and

स्कूल बस का ब्रेक फेल रुद्री रोड पर टला बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरी बस नगर निगम के अधिकारी की कार से टकराई और...

धमतरी : धमतरी के कोतवाली थाना इलाके के रुद्री रोड पर बड़ा हादसा हो गया. बच्चों को सर्वोदय स्कूल बस में स्कूल से घर छोड़ने के लिए लेकर जाया जा रहा था. इसी दौरान स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल होने के बाद नगर निगम के अधिकारी की कार से बस की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस रुकी. लेकिन इस घटना में किसी को चोंट नहीं आयी है. सभी बच्चे और बस का ड्राइवर, क्लीनर सभी सुरक्षित हैं.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb