रिटायर रेल कर्मी पिता को लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी का भी तोड़ा हाथ, अंतिम संस्कार से पहले पहुंच गई पुलिस, प्लान फेल आरोपी वीरेंद्र गिरफ्तार
Retired railway employee beats father to death with a stick, breaks wife's arm, police arrive before funeral, plan fails, accused Virendra arrested
रायपुर/तिल्दा नेवरा : तिल्दा-नेवरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक बेटे ने अपने ही रिटायर रेल कर्मी पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं जब पत्नी अपने ससुर को बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया. जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया. हत्या के बाद आरोपी बेटे ने पूरे मामले को सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी भी कर ली. लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से उसका प्लान फेल हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है. यह मामला तिल्दा-नेवरा के वार्ड नम्बर 4 का है.
पिता की हत्या और पत्नी की बेरहमी से पिटाई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रिटायर रेल कर्मी संतु कोठारी उम्र 70 साल घर में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था. इसी दौरान बेटा वीरेंद्र आ पहुंचा और पिता को शराब पार्टी करते देख विवाद करने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने लकड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया.
इस दौरान जब आरोपी वीरेंद्र की पत्नी अपने ससुर को बचाने सामने आई तो आरोपी ने उस पर भी लाठियां बरसा दीं. जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया. घटना के बाद आरोपी बेटे ने हत्या को छुपाने की कोशिश की और पिता की मौत को सामान्य बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा.
पुलिस की हिरासत में आरोपी
रात में हुई इस वारदात की भनक आसपास के लोगों को लग गई और उन्होंने पुलिस को खबर दे दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



